{"_id":"656c91379a5fe6e5f701c486","slug":"pilana-section-team-became-winner-in-kabaddi-competition-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7741-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कबड्डी प्रतियोगिता में पिलाना खंड की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कबड्डी प्रतियोगिता में पिलाना खंड की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
-गौरीपुर जवाहरनगर के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग ने कराई प्रतियोगिता
फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर गांव के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग की तरफ से रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पिलाना खंड की टीम विजेता बनी, जिसमें बागपत खंड द्वितीय और दोघट खंड तृतीय स्थान पर रहे।
गौरीपुर जवाहरनगर गांव के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग की तरफ से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नगर खंडों से आई कबड्डी टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सहविभाग संघ चालक रामभरोसे लाल ने कहा कि कबड्डी के खेल से व्यक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत होती है। इससे ग्रामीण आंचल के युवाओं में खेलकूद के प्रति जागरुकता भी बढ़ी है। प्रतियोगिता में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया, जिसमें पिलाना खंड प्रथम, बागपत खंड द्वितीय और दोघट खंड तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला संघचालक राकेश, जिला प्रचारक अरुण कुमार, जोगेंद्र, मोनू, राजीव गोस्वामी, मनोज, अर्पित, आकाश, अनुज मौजूद रहे।