फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pichhika Parivartan Day celebrated in three Lok Mahamandal Legislation

तीन लोक महामंडल विधान में पिच्छिका परिवर्तन दिवस मनाया

Mon, 14 Feb 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pichhika Parivartan Day celebrated in three Lok Mahamandal Legislation
बागपत के सरूरपुर गांव स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री के दर्शन करते श्रद्घांलु - फोटो : BAGHPAT
सरूरपुर कलां में भगवान श्री जी की पालकी यात्रा निकाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। धर्मनगरी अतिशय क्षेत्र सरूरपुर कलां में चल रहे दस दिवसीय श्री सर्वतोभद्र महामंडल विधान में सोमवार को तीन लोक महामंडल विधान किया गया। समाज के लोगों ने श्रीजी को दो हजार श्रीफल चढ़ाए। इसके उपरांत मंदिर में गुरु पूजा और भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर गांव में श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली गई।

मंदिर में पंडित नमन जैन के निर्देशन में मुनि श्री प्रतिज्ञानंद जी महाराज का चतुर्थ मुनि दीक्षा दिवस पिच्छिका परिवर्तन और भक्ति संगीत कार्यक्रम हुआ। मंच का संचालन सुरेंद्र जैन ने किया। सकल दिगंबर जैन समाज ने प्रभावना का संकल्प व स्याद्वाद युवा मंडल की ओर से स्वागत किया गया। रेशु जैन धर्मपत्नी संदीप जैन ने मुनि को नवीन पिच्छी प्रदान की, जबकि पुरानी पिच्छी रवि जैन पुत्र सुदेश जैन को प्राप्त हुई। राजू ने मती कन्या ग्रुप के माध्यम से नेमिनाथ भगवान पर नाटिका प्रस्तुत की गई। इस मौके पर नगर में श्री जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में दिल्ली, बड़ौत, गुलाब वाटिका, बागपत, छपरौली, खेकड़ा से समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed