फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People upset due to lack of trains in Haridwar and Delhi

Baghpat News: हरिद्वार व दिल्ली की ट्रेनें न आने से लोग परेशान

Fri, 08 Mar 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 08 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
People upset due to lack of trains in Haridwar and Delhi
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बृहस्पतिवार को रूट डायवर्ट होने की वजह से बड़ौत रेलवे स्टेशन पर न तो हरिद्वार की ओर जाने वाली ट्रेन पहुंची और न ही हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाली। इस वजह से यात्री परेशान रहे। यात्रियों को दोगुना किराया देकर बसों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल शामली में इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिग का काम चल रहा है, इस वजह से बृहस्पतिवार को कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहा। कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देरी से बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन नंबर 14305 बड़ौत स्टेशन की बजाए मेरठ व गाजियाबाद से होते हुए दिल्ली पहुंची, वहीं हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 14306 भी स्टेशन पर नहीं पहुंची। ऐसे में इन ट्रेनों में हरिद्वार व दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे। यात्रियों को जैसे ही जानकारी मिली, तो वे बस स्टैण्ड की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान यात्रियों को दोगुना किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। पूरे दिन यात्री परेशान रहे। उधरए एक साथ कई ट्रेनों के लेट होने व स्टेशन पर पहुंचने की वजह से बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन


वर्जन-
शामली में इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिग का काम चल रहा है, इसी वजह से ट्रेनों का संचालन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कोशिश रहती है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएं। - अनुज राठीए स्टेशन मास्टर बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed