{"_id":"6935d5b49923ca4038021b65","slug":"people-started-shivering-as-the-cold-increased-they-lit-bonfires-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-143118-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ठंड बढ़ने से ठिठुरने लगे लोग, अलाव जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ठंड बढ़ने से ठिठुरने लगे लोग, अलाव जलाए
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सर्द हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन का अहसास होने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
पिछले कई दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और रविवार को न्यूनतम तापमान आठ दर्ज किया गया है। ठंड बढ़ने के कारण लोग ठिठुरने लगे हैं। लोगों ने जहां गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं तो रात में अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंडी हवाओं ने लोगों को घर में रहने को मजबूर कर दिया है। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरन का एहसास कराया। दिन में तेज धूप निकलने से जहां लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली तो वहीं सूरज ढलने के बाद ठंडी हवाओं ने परेशान किया। वहीं प्रशासन ने भी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है, ताकि लोगों को ठंड में परेशानी न उठानी पड़े। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी न्यूनतम तापमान कम होने की उम्मीद है।