फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People protest against Kotwali on the charge of blackmailing a disabled person

Baghpat News: दिव्यांग पर ब्लैकमेल करने के आरोप में लोगों का कोतवाली पर प्रदर्शन

Fri, 29 Sep 2023 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
People protest against Kotwali on the charge of blackmailing a disabled person
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

बड़ौत। खामपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और गांव के ही एक दिव्यांग युवक पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि गांव का एक दिव्यांग युवक काफी समय से गांववासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शराब तस्करों व हथियार तस्करों तक के साथ उसके संबंध है। गांव के युवाओं को पहले तमंचे थमा देता है और फिर उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है। ग्रामीणों का कहना था कि इस मामले में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से उसके हौसले बुलंद है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में दिलशाद, आबिद, हरवीर, सुरेन्द्र, जमील, कल्लू, इस्मालुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीम दिव्यांग युवक के खिलाफ शिकायत लेकर आए थे, उक्त युवक पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। जल्द ही जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed