फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People opposed the team, fierce commotion

Baghpat News: लोगों ने टीम का किया विरोध, जमकर हंगामा

Thu, 02 Mar 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 02 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
People opposed the team, fierce commotion
बागपत सब्जी मंडी में नदीम की दुकान के आगे से अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन
बागपत। शहर की सब्जी मंडी में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को तोड़ने पहुंची नगर पालिका की टीम का लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। नगर पालिका कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद टीम केवल जाली तोड़कर सभी दुकानों के आवंटन के कागज दो दिन में जमा कराने की बात कहकर लौट गई।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में दो दुकानों को अवैध रूप से बनाने व वहां अन्य दुकानों का आवंटन भी नियमों से नहीं होने का मामला सामने आया था। जिस पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश राणा, भवन निरीक्षक शीतल समेत अन्य अपने साथ जेसीबी लेकर दुकानों को तोड़ने पहुंच गए। जहां दुकानदारों ने एकत्र होकर टीम का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना था कि वह पिछले दस साल से वहां कार्य कर रहे हैं और हर महीने नगर पालिका में किराया जमा करते हैं। उनके पास दुकान आवंटन के कागज हैं और इस तरह दस साल से कभी उनकी दुकानों को अवैध नहीं बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों के साथ दुकानदारों की काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। दोनों दुकानों के कागज दिखाए तो उनपर अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं मिले। जिसपर दोनों दुकानों के बाहर जालियों को तोड़ने के साथ ही सब्जी बाहर निकलवाकर उनपर नगर पालिका ने अपना ताला लगवा दिया।

इसके साथ ही अन्य दुकानदारों को दो दिन में दुकान आवंटन संबंधी कागज नगर पालिका में जमा कराने के लिए कहा गया। वह कागज जमा नहीं कराते है तो उनपर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। नगर पालिका ईओ राजेश राणा के अनुसार जिन दुकानों का आवंटन सही होगा, उनपर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed