फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People getting hurt even after falling in pits, shopkeepers upset due to lack of customers

गड्ढों में गिरकर भी चोटिल हो रहे लोग, ग्राहक नहीं आने से दुकानदार भी परेशान

Sat, 11 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
People getting hurt even after falling in pits, shopkeepers upset due to lack of customers
हाईवे निर्माण के लिए सड़क के दोनों ओर खोदे गड्ढे
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के मेरठ बागपत मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर नेशनल हाईवे निर्माण सड़क कंपनी 334 बी द्वारा सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण के सड़क को खुदाई कर बीच में छोड़ देने से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों ने कई बार कंपनी के अधिकारियों से कार्य कराने की मांग की, परंतु हर बार दो दिन का आश्वासन देकर दुकानदारों को भेज दिया जाता है । कार्य न होने से दुकानदार में आक्रोश है। दुकानदारों में शीघ्र कार्य न होने पर डीएम से शिकायत करने की बात कहीं है।
कस्बा निवासी डॉ. प्रदीप नैन का कहना है कि उनके क्लीनिक के सामने से कंपनी के ठेकेदार ने सड़क के दोनों ओर खुदाई कर कार्य बीच में छोड़ दिया। इससे उनका कार्य ठप पड़ा है। समस्या के समाधान के लिए कंपनी के अधिकारियों से मिलें। उन्होंने दो दिन का आश्वासन देकर टरका दिया। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों से मांग की, परंतु सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

कस्बा निवासी डॉ. सुनील अग्रवाल का कहना है कि खुदाई होने से सब दुकानदार परेशान हैं। कारोबार ठप हो गया है। उन्होंने शीघ्र कार्य कराने की मांग की है।
कस्बा निवासी शगुन त्यागी का कहना है कि ठेकेदार कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे दुकानदार परेशान हैं।
सोनू का कहना है कि गड्ढे होने के कारण वह कई बार गिरकर घायल हो चुका है। जब से सड़क खुदाई हुई है, उनका कारोबार ठप हो गया है । क्षेत्र के दुकानदार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बंटी ,इंतजार अली का कहना है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण होना चाहिए ताकि क्षेत्रीय दुकानदारों और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed