फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People demonstrated at the post office in protest of not getting Aadhar card

Baghpat News: आधार कार्ड नहीं बनने के विरोध में लोगों का डाकघर पर प्रदर्शन

Tue, 07 Jan 2025 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated at the post office in protest of not getting Aadhar card
-टीकरी के डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड, समस्या का समाधान नहीं होने पर धरने की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। टीकरी कस्बा स्थित डाकघर पर कई माह से आधार कार्ड नहीं बनाए जाने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना शुरू कर देंगे।
बताया कि कई माह से टीकरी उप डाकघर में आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं और न ही आधार अपडेट का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण कस्बा के लोगों को दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। वहां भी भीड़ होने की वजह से धन और समय बर्बाद होता है। आधार अपडेट कराने के लिए कई-कई दिन तक चक्कर काटने पड़ते हैं। पहले भी कई बार डाकघर में ग्रामीणों द्वारा आधार सेवाएं शुरू कराने की मांग की जा चुकी है। प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर आधार सेवाएं शुरू नहीं की गईं तो डाकघर के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदीप कुमार, शिव कुमार राठी, प्रवेश राठी, विनोद राठी, जोनी, गुरमीत, ऋतिक, अमित राठी, कौशल कश्यप मौजूद रहे। वहीं डाक अधीक्षक बड़ौत हरेंद्र सिंह ने बताया कि आधार कार्ड मशीन को शीघ्र ठीक कराकर आधार कार्ड सेवा सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed