फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People clashed in front of the Joint Commissioner who had come to investigate the scam

Baghpat News: घपले की जांच करने पहुंचे संयुक्त आयुक्त के सामने भिड़े लोग

Sat, 15 Feb 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 15 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
People clashed in front of the Joint Commissioner who had come to investigate the scam
बागपत के सरूरपुर गांव में संयुक्त आयुक्त संत कुमार के सामने हंगामा करते ग्रामीण। संवाद
बागपत। सरूरपुरकलां गांव में संयुक्त आयुक्त मनरेगा के सामने ही शिकायतकर्ता व दूसरे पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और उनमे हाथापाई तक हो गई, इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया। जांच करने के बाद अधिकारी लखनऊ चले गए। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट ग्राम्य विकास आयुक्त काे सौंपी जाएगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सरूरपुरकलां गांव में विकास कार्यों में घपला करने की शिकायत डीएम व सीडीओ से की थी, लेकिन जिला स्तर पर जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने पर राजेंद्र सिंह ने ग्राम्य विकास आयुक्त से शिकायत की गई। इसके बाद आयुक्त ने लखनऊ से टीम का गठन किया। टीम में शामिल संयुक्त आयुक्त संत कुमार ने बृहस्पतिवार को बागपत के सरूरपुरकलां गांव में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पहले दिन उन्होंने सचिव व प्रधान से अभिलेख लिए। दूसरे दिन शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त ने डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे और अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचकर सरूरपुरकलां गांव में हैंडपंप रिबोर कराने, वाटर कूलर, फर्नीचर खरीदने, मनरेगा के कार्यों की जांच की, जांच में उन्हें कई जगह खामियां मिली। इस दौरान संयुक्त आयुक्त हैंडपंप रिबोर की शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह से जानकारी ले रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर अधिकारी के सामने ही राजेंद्र के साथ हाथापाई शुरू कर दी। वहां हंगामा बढ़ने पर अधिकारियों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। इसके बाद जांच करने के बाद अधिकारी वहां से वापस लौट गए। संयुक्त आयुक्त संत कुमार ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है, जिसमें कई अनियमितता मिली हैं। अब रिपोर्ट आयुक्त को सौंपी जाएगी, इसके बाद आयुक्त स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed