{"_id":"617849f4080fbc09cb185f77","slug":"people-are-suffering-due-to-contaminated-drinking-water-in-chhaprauli-there-is-no-hearing-in-nagar-panchayat-baghpat-news-mrt5623453125","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली में दूषित पेयजल से लोग बेहाल, नगर पंचायत में नहीं होती सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली में दूषित पेयजल से लोग बेहाल, नगर पंचायत में नहीं होती सुनवाई
विज्ञापन
लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर नगर पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ने की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे में पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह से खराब है। लोगों को पीने लायक पानी नहीं मिल पाता है। पेयजल लाइन में जगह-जगह लीकेज होने के कारण दूषित पानी भी घरों में पहुंच रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर नगर पंचायत कार्यालय का तालाबंदी करने की चेतावनी दे डाली है।
छपरौली कस्बे के रहने वाले जयवीर सिंह ने बताया की उनके मोहल्ले में पानी प्रतिदिन नहीं आता है। लीकेज होने से गलियों में पानी भरा रहता है। उदयवीर सिंह ने बताया की सप्लाई में आने वाला टंकी का पानी पीने योग्य नहीं होता है और नालियों का दूषित पानी पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण उनके घरों में पहुंच रहा है, जो बीमारी का कारण बन रहा हैं। नगर पंचायत की ओर से किसी तरह से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। तेजपाल सिंह का कहना है कि उनके मोहल्ले में पानी नहीं आता है। अगर कभी पानी आता है तो प्रेशर इतना कम होता है और उनको परेशानी झेलनी पड़ती है। वेदपाल सिंह ने बताया कि पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण गलियों में जलभराव होने के कारण उन्हें दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। शैलेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, जयकुमार, मोहित ने बताया कि उनकी गली में वर्षों से जलभराव है। पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण यह परेशानी ज्यादा आ रही है। इस बारे में कई बार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने समस्या का दो दिन में समाधान नहीं पर नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।