{"_id":"5935aa2a4f1c1ba3049c77f2","slug":"people-are-sick-due-to-lu-and-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू और गर्मी के कारण लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू और गर्मी के कारण लोग बेहाल
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गर्मी ने सोमवार को सितम ढहाया। लू के थपेड़ों ने बुरा हाल कर दिया। लू और गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। बीमारी ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इस कारण बागपत सीएचसी में भी आंकड़ा आठ सौ के पार पहुंचा।
सोमवार को भी मौसम का मिजाज गरम रहा। दिन निकलते ही लू चलनी शुरू हो गई थी, जो शाम तक जारी रही। सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी आई। दोपहर होने से पहले ही लोग घरों में कैद हो गए। तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण लोग इंद्र देव से बारिश के लिए दुआ और प्रार्थना करने लगे।
तीन दिन से बढ़ गर्मी ने लोगों में डायरिया और बुखार का प्रकोप बढ़ा दिया है। गांव-गांव में रोगियों की संख्या बढ़ गई। कुछ स्थानों में चिकन पॉक्स के मरीज भी मिल रहे हैं। जिला अस्पताल में सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहें, तो वही सीएचसी में भी आंकड़ा आठ सौ के पार पहुंचा। सभी मरीजों को डॉक्टर धूप और गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी में तैनात डॉ. विभाष राजपूत और श्रवण गोस्वामी ने मरीजों धूप में ज्यादा न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करने की सलाह दी।