फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Peaceful 65.42 percent polling in Baghpat, candidates' fate imprisoned in EVMs

बागपत में शांतिपूर्ण 65.42 प्रतिशत हुआ मतदान, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Thu, 10 Feb 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Peaceful 65.42 percent polling in Baghpat, candidates' fate imprisoned in EVMs
अपने पैतृक बासौली गांव में परिवार के साथ वोट डालने के बाद उंगली में निशान दिखाते सांसद डॉ.सत्यपाल - फोटो : BAGHPAT
- तीन विधानसभा सीटों के 1047 बूथों पर डाले गए वोट, 1.09 प्रतिशत मतदान बढ़ा
विज्ञापन

- खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज के स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम, सुरक्षा कड़ी रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तीनों विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को 65.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। वर्ष 2017 में हुए 64.33 प्रतिशत मतदान को देखते हुए इस बार 1.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होने पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को काफी राहत मिली।
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को तीनों सीटों पर 1047 बूथ बनाए गए थे। इनमें बागपत विधानसभा के 351 बूथ, बड़ौत के 328, छपरौली के 368 बूथ बनाए गए थे। इन सभी बूथों पर मतदान सेे पहले बृहस्पतिवार सुबह को मॉकपोल कराया गया। बूथों पर सुबह सात बजे से पहले ही लोग वोट डालने के लिए लाइन में लग गए थे। जिन बूथों पर ईवीएम मशीन नहीं चल सकी, वहां लोगों को काफी देर तक लाइन में खड़े होकर परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बागपत व बड़ौत विधानसभा के कई बूथों पर ज्यादा लाइन दिखाई दी और लोग वोट डालने के लिए घरों से निकलकर आए। हालांकि यह लाइनें दोपहर तक ही रही और उसके बाद स्थिति सामान्य होती चली गई। इस तरह शुरूआत में 9 बजे तक मतदान प्रतिशत केवल 8.63 प्रतिशत तक ही रहा। इसके बाद स्थिति में सुधार होता गया और मतदान प्रतिशत 65.42 प्रतिशत तक पहुंच गया।
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बल के जवानों व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी ईवीएम
मतदान के बाद सभी केंद्रों से कर्मी ईवीएम को पुलिस सुरक्षा मे खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचे। यहां तीनों विधानसभाओं छपरौली, बड़ौत और बागपत की ईवीएम के साथ ही चुनाव सामग्री जमा कराई गई। केंद्र प्रभारी उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि तीनों विधानसभाओं की ईवीएम मशीनों को अलग-अलग स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 10 मार्च तक यह सभी ईवीएम मशीन अर्द्धसैनिक बल के जवानों की सुरक्षा में रहेगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी, 10 मार्च को फैसला
प्रत्याशी पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दिन-रात मेहनत में लगे थे। हर कोई अपनी जीत के लिए भागदौड़ कर रहा था। जिले की सभी तीन विधानसभा सीटों पर खूब खींचतान चल रही थी। अब मतदान होने के बाद प्रत्याशियों को जहां कुछ आराम मिलेगा, वहीं उनकी धड़कनें ज्यादा बढ़ गई है। अब 10 मार्च को फैसले का इंतजार शुरू हो गया है।
इस तरह रहा विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत
विधानसभा वर्ष 2017 वर्ष 2022
बागपत 65.37 प्रतिशत 68.30 प्रतिशत
बड़ौत 64.29 प्रतिशत 65.58 प्रतिशत
छपरौली 62.95 प्रतिशत 62.37 प्रतिशत
कुल 64.33 प्रतिशत 65.42 प्रतिशत
--
यूं बढ़ता गया मतदान
समय प्रतिशत
सुबह 7-9 बजे 8.63
सुबह 9-11 बजे 22.77
सुबह 11-दोपहर 1 बजे 37.91
दोपहर 1-3 बजे 50.61
दोपहर 3-शाम 5 बजे 61.30
शाम 5-6बजे 65.42
--
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस तरह थे परिणाम
बागपत विधानसभा
योगेश धामा-भाजपा 92566 (46.83)
अहमद हमीद-बसपा 61206 (30.97)
करतार सिंह भड़ाना-रालोद 21751 (11)
डा. कुलदीप उज्ज्वल-कांग्रेस 19091 (9.66)
--
बड़ौत विधानसभा
केपी मलिक-भाजपा 79447 (43.09)
साहब सिंह-रालोद 52941 (28.72)
शौकेंद्र पहलवान-सपा 28376 (15.4)
लोकेश दीक्षित-बसपा 22071 (11.98)
--
छपरौली विधानसभा
सहेंद्र सिंह रमाला-रालोद (अब भाजपा) 65124 (32.71)
सत्येंद्र सिंह-भाजपा 61282 (30.78)
मनोज चौधरी-सपा 39841 (20.01)
राजबाला-बसपा 30241 (15.19)

बागपत में मतदान करने के बाद उंगली में निशान दिखाते रालोद-सपा के गठबंधन प्रत्याशी अहमद हमीद

बागपत में मतदान करने के बाद उंगली में निशान दिखाते रालोद-सपा के गठबंधन प्रत्याशी अहमद हमीद- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed