{"_id":"5e5ff24f8ebc3ec723518c1b","slug":"pawan-bavaria-arrested-in-police-encounter-baraut-news-mrt472184157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में पवन बावरिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में पवन बावरिया गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़ौत पुलिस से हुई मुठभेड मे घायल हुआ बदमाश पवन बावरिया
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर बावली झाल के पास बुधवार की शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात बदमाश पवन बावरिया को दबोच लिया जबकि उसका एक साथी चकमा देकर फरार हो गया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पवन पर विभिन्न जनपदों में हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।
कोतवाल प्रभारी अजय शर्मा के मुताबिक बुधवार की शाम सूचना मिली कि शामली की ओर से पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर बाइक सवार दो बदमाश बड़ौत की ओर आ रहे है। उन्होंने टीम के साथ नहर की पटरी पर बावली झाल के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान शामली की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर सड़क पर गिर गया, जबकि दूसरा खेतों में कूदकर भाग निकला। घायल बदमाश को हिरासत में लिया गया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक घायल बदमाश पवन बावरिया पुत्र रामगोपाल उर्फ लक्की, छोलक मड़िय्या जनपद गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। उस पर कई जनपद में हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास आदि के 30 से अधिक मुकदमे है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके फरार हुए साथी की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
ये रहे टीम में शामिल
बड़ौत। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा के अलावा कांस्टेबल देवेश कसाना, अजित, रोहित भाटी, हरीश, सचिन शामिल रहे। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से लूटी गई एक बाइक, एक तमंचा, खोखे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए है।