फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients upset due to lack of ultrasound in district hospital

दस दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी अल्ट्रासाउंड की सुविधा, लोगो को उठानी पड़ रही परेशानी

Tue, 04 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Patients upset due to lack of ultrasound in district hospital
बागपत जिला अस्पताल में एक्सरे न होने पर कर्मचारी को से उलझते मरीज - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला अस्पताल में दस दिन बाद भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई है। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। फिलहाल महिला जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही है। इनके अतिरिक्त इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का सिटी स्कैन कराया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को निजी सेंटर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे सेंटर में शॉर्ट सर्किट होने से बीती 23 सितंबर को आग लग गई थी। इसमें अल्ट्रासाउंड मशीन जल गई थी। इसके परिणामस्वरूप अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने 26 सितंबर से अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा शुरू करा दी परंतु अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक नहीं होने से मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं किए जा रहे। महिला जिला महिला अस्पताल में पुरानी मशीन से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराए जा रहे हैं। हालांकि अन्य मरीजों के लिए सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इससे अस्पताल में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

निजी चिकित्सक के पास जाना पडे़गा
पेट में गांठ बन गई है। जिला अस्पताल में सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। मशीन खराब होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। अब निजी चिकित्सक से कराना पडेगा।-साजिया, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड
पिछले काफी दिन से बीमार चल रही हूं। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। जिला अस्पताल में मशीन खराब होनेे के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ है।-शिक्षा देवी, मीतली

वर्जन- फिलहाल गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का सिटी स्कैन कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।-डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed