फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients of diabetes, high blood pressure and cancer will be searched

जिले में खोजे जाएगें शुगर, हाइपर टेंशन और कैंसर के मरीज

Sat, 28 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Patients of diabetes, high blood pressure and cancer will be searched
आशा एक से 30 जून तक घर-घर जाकर करेंगी सर्वे
विज्ञापन

किसी भी बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीजों को विभाग की ओर दिलाया जाएगा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक से 30 जून तक जिले में विशेष सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत आशा घर-घर जाकर 30 साल से अधिक आयु के महिला और पुरुषों का सर्वे करेंगी। वे मधुमेह, उक्त रक्तचाप, मुंह एवं छाती के कैंसर पीड़ितों की पहचान करेंगी। किसी भी बीमारी के लक्षण मिलने पर गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से मरीज को टेलीमेडिसिन के जरिए चिकित्सीय परामर्श दिलाया जाएगा। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जाएगा।
शासन के निर्देश पर जिले में सर्वे अभियान शुरू कराया जाएगा। इसके अंतर्गत विभाग की टीम घर-घर दस्तक देंगी। सर्वे के दौरान विभाग की टीम मधुमेह, उच्च रक्तचाप और छाती के कैंसर के मरीजों की पहचान करेंगी। इनमें से किसी भी बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीज को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टेलीमडिसिन के माध्यम से चिकित्सक से परामर्श दिलाया जाएगा। मरीज में बीमारी गंभीर लक्षण मिलने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
एक से 30 जून तक आशा घर-घर जाकर 30 साल से अधिक आयु वर्ग की महिला व पुरुषों का सर्वे करेगी। लोगों में बीमारी के लक्षण दिखने पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों परामर्श दिया जाएगा और गंभीर लक्षण मिलने पर मरीजों की कराई जांच कराकर उपचार शुरू कराया जाएगा।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed