{"_id":"6169ca2d3c75ae63d211fece","slug":"pasted-the-form-to-leave-the-village-on-the-house-baraut-news-mrt56081168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर गांव छोड़ने के पर्चा चस्पा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर गांव छोड़ने के पर्चा चस्पा किए
विज्ञापन
बड़ौत के हिलवाडी गांव में मकान पर चस्पा पलायन का पर्चा
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि हत्याकांड
- आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध परिवार ने दी पलायन की चेतावनी
- 27 सितंबर को अमीनगर सराय मार्ग पर मिला था युवक रवि का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव के रवि हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध परिवार के लोगों ने शुक्रवार को मकान पर गांव छोड़ने का पर्चा चस्पा कर दिया। उनका कहना है कि यदि जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे गांव छोड़ देंगे। इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन व अधिकारी होंगे।
रवि पुत्र मांगेराम (25) हिलवाड़ी गांव का रहने वाला था। वह 24 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। पिता मांगेराम ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई था। 27 सितंबर को रवि का शव अमीनगर सराय रोड पर एक खाली जगह पड़ा मिला, जिसके बाद पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण एएसपी मनीष मिश्र व एडीएम अमित कुमार से मिले थे। इसके बाद कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया था। इस मामले में धारा 302 के तहत शक के आधार पर गोलू, अंकित, अंकुर, विनीत और एक अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। शुक्रवार को उन्होंने मकान पर गांव छोड़ने का पर्चा चस्पा कर दिया। रवि की पत्नी रेखा, बेटी अंजलि व शिवानी और बेटे रवित कहना है कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे गांव छोड़ देंगे। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पलायन करने का मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात मेें मुकदमा दर्ज है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।