फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Passenger sheds are broken, passengers wait for buses in the scorching sun

Baghpat News: टूटे पड़े यात्री शैड, कड़ी धूप में बसों का इंतजार करते हैं मुसाफिर

Thu, 02 May 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 02 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Passenger sheds are broken, passengers wait for buses in the scorching sun
बड़ौत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर कई जगहों पर सड़क किनारे यात्रियों के लिए बनाएं गए यात्री शैड टूट गए हैं। मुसाफिर धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार कर रहे हैं। शिकायताें के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे यात्रियों मेंं रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं के लिए बड़ौत-छपरौली मार्ग पर जगह-जगह यात्री शैड बनाए गए थे। यात्री शैड मेंं रूककर बसों का इंतजार कर सकें। लेकिन पिछले दो-तीन माह से इस मार्ग पर बने यात्री शैड टूटे हुए हैं। जिससे मुसाफिरों को कड़ी धूप में खड़ा होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी उन महिला यात्रियों को होती है, जो सामान लेकर या फिर गोद में बच्चों को लेकर चलती हैं। यात्रियों में शेखर, सुभाष, प्रमाेद, आजाद, अंकित आदि ने बताया कि कई बार इस संबंध में रोडवेज विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर यात्रियों में रोष पनपता जा रहा है। उधर एआरएम भुनेश्वर सिंह का कहना है कि विभाग की टीम भेजकर मार्ग का सर्वे कराया जाएगा और टूटे यात्री शैड को चिन्हित कर उन्हें जल्द से जल्द बदलवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed