{"_id":"63669b81d2122e54833d9c4a","slug":"party-will-come-out-strongly-in-the-body-elections-baraut-news-mrt6123700113","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निकाय चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी पार्टी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निकाय चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी पार्टी’
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से निकाय चुनाव में सिंबल पर मजबूती से उतरेगी। जाति के नाम पर भाजपा देश को बांटकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। इस प्रयास को नाकाम करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।
शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह के आवास आयोजित स्वागत कार्यक्रम के बाद गुराना रोड पर जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का मुख्य उद्देश्य जहां एक ओर देश की जनता को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से निजात दिलाने का है। कहा कि दलित और मुस्लिम किसी का बंधवा मजदूर नहीं हैं। चुनाव आते ही हिंदू, मुस्लिम, जेहाद और मंदिर-मस्जिद की बात करती है, लेकिन, युवाओं, रोजगार और देश की तरक्की की बात नहीं करती है। कांग्रेस का जाति धर्म की राजनीति से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विदित चौधरी, यूपी कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी बदरूद्दीन कुरैशी, राजीव सैन, सत्यपाल पथौलिया, शकील अहमद, राहत, लतीफ ठेकेदार, हरेंद्र तोमर, योगेश प्रधान, रामहरि, पुष्पेंद्र राणा, यशवीर तोमर, समीम खान, सरफराज मलिक, योगेश सोती शामिल रहे। इससे पूर्व जौहड़ी गांव में शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में पंडित जनार्दन, संजीव शर्मा, अनिल शर्मा, सतीश सेन, अशोक शर्मा मौजूद रहे।