फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Parole over, Dera chief will go to Sunaria Jail

Baghpat News: पैरोल खत्म, डेरा प्रमुख जाएगा सुनारिया जेल

Fri, 03 Mar 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 03 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Parole over, Dera chief will go to Sunaria Jail
बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया है। वह शुक्रवार को रोहतक की सुनारिया जेल जायेगा। आश्रम से सेवादार भी अपने अपने घर जाने लगे हैं।
विज्ञापन

साध्वी यौन शोषण, छत्रपति रामचंद्र और रणजीत हत्याकांड में सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम 21 जनवरी को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर आया था। उसके साथ हनीप्रीत और परिवार के सदस्य भी आए थे। डेरा प्रमुख ने आश्रम में रहकर प्रतिदिन अपने यू-ट्यूब एकाउंट से ऑनलाइन गुरुकुल किया। जनसंख्या नियंत्रण करने संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उसने कई गीत भी लांच किए और हनीप्रीत के साथ केक भी काटा। डेरा प्रमुख के 40 दिन के पैरोल का समय पूरा हो गया है। वह शुक्रवार को वापस सुनारिया जेल जाएगा। आश्रम बरनावा से सेवादार भी अपने घर जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बागपत विजय कुमार ने बताया कि डेरा प्रमुख राम रहीम की 40 दिनों की पैरोल की अवधि समाप्त हो चुकी है, शुक्रवार को वह दोबारा से जेल जाएगा। इसी के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed