फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Parikrama Yatra taken out with pomp with bandwagon

बैंडबाजे के साथ धूमधाम से निकाली परिक्रमा यात्रा

Wed, 06 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Parikrama Yatra taken out with pomp with bandwagon
खेकड़ा मे भगवान हनुमान की परिक्रमा यात्रा निकालते श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। मोहल्ला चक्रसेनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में हनुमान की मूर्ति स्थापित कराने के लिए नगर में परिक्रमा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मां दुर्गा मंदिर परिसर से बैंडबाजे के साथ शुरू हुई भगवान हनुमान की परिक्रमा यात्रा ने नगर के मोहल्ला औरंगाबाद, मोहल्ला मुंडाला, पांडव चौक, छोटा बाजार, गांधी प्याऊ, बड़ा बाजार आदि मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा का नगर में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। करीब दो घंटे के भ्रमण के बाद यात्रा वापस मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद पंडित सुभाष चंद शर्मा, गोपाल व्यास ने मूर्ति की स्थापना कराई। क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर नगरपालिका सभासद प्रत्यक्ष गुप्ता एडवोकेट, आदर्श गुप्ता, प्रधानाचार्या मीरा शर्मा, विपिन शर्मा, रामपाल धामा, अनुज कौशिक, चंद्रविज्ञान गुप्ता, ओमपल सिह, संदीप शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed