{"_id":"5f3585988ebc3e3cc85fa69c","slug":"parents-will-encourage-parents-and-children-baraut-news-mrt4959933136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक व बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक व बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे प्रधान
विज्ञापन
बच्चों को मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला से जोड़ेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बेसिक शिक्षा विभाग अधिकतम बच्चों को मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला से जोड़ने की कवायद में जुट गया है। राज्य परियोजना निदेशक ने छह विभागों को पत्र जारी कर अनुरोध किया है कि बच्चों को पढ़ाई की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्रवाई करें। ग्राम पंचायत अधिकारी, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित कर ग्राम प्रधानों के माध्यम से अभिभावकों को प्रोत्साहित करें और बच्चों को ऑनलाइन क्लास का लाभ दिलाए।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण से परिषदीय विद्यालय बंद है। शासन के निर्देश पर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। बहुतायत बच्चे ऐसे हैं जो अभी भी आनलाइन पढ़ाई से दूर हैं। इन बच्चों को मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला से जोड़ने के लिए महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक ने मुख्य विकास अधिकारी समेत छह विभागों को पत्र लिखा है। कहा गया है कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से बच्चों को ई-पाठशाला से जोड़ा जाए। इस पत्र की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत में संचालित परिषदीय स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ कर अभिभावकों को भी ग्रुप में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।
इन विभागों को लिखा पत्र
1- मुख्य विकास अधिकारी
2- मुख्य चिकित्साधिकारी
3- जिला पंचायत सदस्य
4- जिला कार्यक्रम अधिकारी
5- बेसिक शिक्षा अधिकारी
6- खंड शिक्षा अधिकारी
ग्राम प्रधान निभाए सराहनीय भूमिका
बीडीओ राहुल वर्मा व एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। गांव के ज्यादातर लोग उनकी बात मानते हैं। इसलिए स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था शुरू की गई है। यदि ग्राम प्रधान अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अध्यापकों से ग्रुप पर जुड़ने से वंचित अभिभावकों को प्रेरित करेंगे, तो निश्चित रूप से नौनिहालों को इसका लाभ मिल सकेगा।