फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Parents-in-law visit to check on Rajiv's condition; apologize for their daughter's mistake.

Baghpat News: राजीव का हाल जानने पहुंचे सास-ससुर, बेटी की गलती पर मांगी माफी

Wed, 24 Jun 2026 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Parents-in-law visit to check on Rajiv's condition; apologize for their daughter's mistake.
-बिजवाड़ा गांव के राजीव की हालत में चौथे दिन हुआ थोड़ा सुधार, सास-ससुर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
विज्ञापन

फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती बिजवाड़ा गांव के राजीव की हालत में चौथे दिन थोड़ा सुधार हुआ है। मंगलवार को उसके सास-ससुर अस्पताल में हाल जानने पहुंचे। उन्होंने राजीव और उसके परिजनों के सामने अपनी बेटी की गलती मानते हुए माफी मांगी।
राजीव को देखते ही उसके सास-ससुर, संजू और श्यामो, सिर झुकाकर खड़े हो गए। उन्होंने हाथ जोड़कर बेटी नीशू को माफ करने की गुहार भी लगाई। यह घटना शनिवार रात की है। राजीव के पिता सतबीर ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नीशू ने पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी विक्रांत को घर बुलाया था। दोनों ने मिलकर कमरे में सो रहे राजीव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद प्रेमी विक्रांत छत के रास्ते से कूदकर भाग गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने राजीव के बयान दर्ज किए। इन बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी नीशू और उसके प्रेमी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया है। राजीव की हालत में सुधार होने पर उसने परिजनों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed