{"_id":"5ebc215a8ebc3e907a6fdf28","slug":"papaya-trees-weighed-with-sugarcane-baghpat-news-mrt481549868","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के साथ तौल दिए पपीते के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के साथ तौल दिए पपीते के पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। रमाला सहकारी चीनी मिल में एक किसान ने वजन बढ़ाने की गरज से गन्ने के बीच छिपाकर पपीते के पेड़ तौल दिए। पेड़ चेन तक पहुंच जाने के कारण ढाई घंटे तक मिल बंद करनी पड़ी। मिल प्रबंधक ने किसान का बांड बंद कर उसकी सदस्यता समाप्त कर दी है।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे शामली जिले के कांधला निवासी विनोद पुत्र जयचंद मिल पर गन्ना तौल के लिए आया था। उसने ट्रॉली में गन्ने के बीच में पपीते के पेड़ छिपा रखे थे। जब किसान गन्ने को गन्ना चेन पर डाल रहा था तो सुपरवाइजर की नजर उस पर पड़ी। मगर, तब तक कुछ पेड़ चेन के अंदर जा चुके थे। पेड़ चेन में फंस गया, जिस कारण मिल बंद करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे तक मिल बंद रही। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि आरोपी किसान का बांड बंद कर उसकी सदस्यता समाप्त कर इस सत्र में उसके द्वारा तौले गए गन्ने के सट्टे से कटौती की जाएगी। किसान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।