फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panic spread in 76 villages in the district, 394 Khurafati

जनपद के 76 गांवों में 394 खुराफाती फैला रहे दहशत 

Wed, 11 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 11 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Panic spread in 76 villages in the district, 394 Khurafati
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
बागपत। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही खुराफाती भी हरकत में आ गए। गांवों में अपनी दहशत फैलानी शुरू कर दी। कमजोर लोगों को खूब डरा धमका रहे हैं। जनपद में 76 गांवों में 394 खुराफाती अभी तक 1068 लोगों को डराकर अपने प्रभाव में लेने का प्रयास कर चुके हैं। अफसरों ने इनकी सूची तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी  कराने के लिए पुलिस और प्रशासन दिन-रात तैयारी में जुटा है। बागपत को संवेदनशील मानकर शासन ने मतदान के सवा माह पहले ही जनपद में आईटीबीपी की एक कंपनी भेज रखी है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शकर राय, पुलिस और आईटीबीपी के जवान के साथ खुद सड़कों पर फ्लैग मार्च कर रहे हैं। अपराधियों और खुराफाती लोगों पर लगातार शिकंजा  जा रहा है। इसके बाद भी खुराफाती निर्बल लोगों को खूब डरा धमका रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। इतना ही नहीं पीड़ित लोग पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से शिकायत भी कर रहे हैं। रिकार्ड के मुताबिक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के पास अभी तक जनपद के 76 गांवों के 1068 लोग 394 खुराफाती लोगों की शिकायत कर चुके हैं। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा खुराफाती कुछ लोगों को परेशान कर रहे है। इसकी शिकायत मिली है। सभी खुराफातियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed