{"_id":"666d80693a624760800ed0ab","slug":"panchayat-in-chhachharpur-village-against-malkapur-sugar-mill-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-110495-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मलकपुर चीनी मिल के खिलाफ छछरपुर गांव में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मलकपुर चीनी मिल के खिलाफ छछरपुर गांव में पंचायत
विज्ञापन
-बकाया गन्ना भुगतान कराने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप
-डीएम से मिलने का लिया निर्णय, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
फोटो संख्या 2
बड़ौत। छछरपुर गांव में शनिवार को विभिन्न गांवों के किसानों की पंचायत हुई। इस दौरान किसानों ने मिल के कुछ कर्मचारियों पर बकाया गन्ना भुगतान दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। बैठक में मिल से जुड़े गांवों से एक-एक व्यक्ति को एक साथ लेकर डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया।
पंचायत की अध्यक्षता जयपाल प्रधान व संचालन देवेन्द्र ने किया। पंचायत में मलकपुर, बावली, जौनमाना, ढिनाना, बरवाला, गूंगाखेड़ी, छछरपुर आदि के किसानों ने प्रतिभाग किया। किसानों ने कहा कि मलकपुर चीनी मिल बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रहा है, जिससे आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि मिल से जुड़े कुछ कर्मचारी किसानों से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने के नाम पर उनसे अवैध उगाही कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोगों को फर्जी तरीके से बीमार व अन्य कारण बताकर भुगतान भी करा दिया गया, जबकि जरूरतमंद किसान मील के चक्कर काट रहा हैं।
पंचायत में विपिन पूनिया, राजपाल, धीरज, विकास, राजीव, पप्पू, भूपेन्द्र, राजकुमार, गौतम आदि मौजूद रहे।