फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat fined two million on groom

पंचायत ने दूल्हे पर दो लाख का जुर्माना ठोका

Fri, 02 Sep 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Fri, 02 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
 सिंघावली अहीर थाना के एक गांव में धोखाधड़ी से चार बच्चों के पिता के निकाह रचाने का मामला सामने आया है। पता चलने पर युवती ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। इस मामले में हुई पंचायत ने आरोपी युवक (दूल्हे) पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बाद में उसे पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


 गांव की युवती का निकाह चार-पांच दिन पहले गाजियाबाद के एक युवक के साथ हुआ था। युवती अपनी ससुराल पहुंची तो उसे पता चला उसका पति पहले से ही शादीशुदा है। इतना ही नहीं, उसके चार बच्चे भी हैं। विवाद होने पर पहली पत्नी अपने मायके चली गई है। बुधवार को युवती पति के साथ  मायके आई तो उसने अपने माता-पिता और भाइयों को इसकी जानकारी दी और युवक के साथ जाने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


इस मामले में बुधवार देर रात तक गांव में पंचायत चली। पंचों ने कहा  युवक ने धोखाधड़ी से निकाह किया है। उन्होंने उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मामला चर्चा में आने पर पंचायत में शामिल रहे लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक ने कहा जिस व्यक्ति ने उसका निकाह करवाया था, उसे इस बारे में पूरी जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने निकाह से पहले उसकी पत्नी या उसके मायके वालों को जानकारी दी या नहीं दी, इसका उसे पता नहीं है। उधर, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा निकाह करने वाले युवक को थाने में लगाया गया है। निकाह को लेकर उनका विवाद हुआ है। पंचायत में युवक पर जुर्माना लगाया गया है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान के पति ने कहा धोखाधड़ी से निकाह करने वाले युवक को पंचायत में दो लाख रुपये देने को कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed