फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panch Kalyanak Festival from 25, pandal decorated

पंच कल्याणक महोत्सव 25 से, पंडाल सजा

Wed, 08 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Panch Kalyanak Festival from 25, pandal decorated
बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज में मुख्यमंत्री के आने की संभावना पर स्थल का निरीक्षण करते एसपी - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। नगर में पंच कल्याण महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 से 30 जनवरी तक दिगंबर जैन कॉलेज में महोत्सव चलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ भी प्रतिष्ठित महोत्सव में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

आचार्य धर्म सागर साधुवृत्ति आश्रम मंदिर कमेटी के ओर से नवनिर्मित दिगंबर जैन मंदिर के पंच कल्याणक महोत्सव की तैयारी चल रही हैं। जैन संत उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम होंगे। दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान में पांडाल बनाया जा रहा है। दिगंबर जैन कॉलेज के अध्यक्ष धन कुमार जैन, संयुक्त सचिव धनेंद्र जैन, प्रबंधक राकेश जैन, पंच कल्याणक आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री अजय जैन, प्राचार्य वीरेंद्र सिंह और राष्ट्र धर्म चेतना महोत्सव के संयोजक डॉ. अमित राय जैन ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यक्रम होंगे, इनमें जैन समाज के संत लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पंच कल्याणक में यह होंगे पात्र
बड़ौत। पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव के लिए पात्रों का चयन किया। सौधर्म इंद्र पंकज जैन, पूनम जैन, कुबेर इंद्र नितिन जैन, शिल्पी जैन, यज्ञ नायक अनुज जैन, शालिनी जैन और भगवान के माता पिता रुक्मिणी जैन और अनिल जैन चुने गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी पहुंचे, सीएम के दौरे की तैयारियां
बड़ौत। राष्ट्र धर्म चेतना महोत्सव के संयोजक डॉ. अमित राय जैन ने बताया 30 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। समाज के लोगों से बातचीत की। पांडाल के लिए पुलिस ने सुरक्षा को देख निर्देश दिए हैं। दिगंबर जैन कॉलेज पहुंचे एसपी का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed