फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Overload vehicles inviting accidents

हादसों को न्योता दे रहे ओवरलोड वाहन

Mon, 13 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Overload vehicles inviting accidents
बागपत। ओवरलोड वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं। मगर, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ऐसे वाहनों का संचालन रोकने में नाकाम है। परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया है, लेकिन ओवरलोड वाहन सड़कों से गुजर रहे हैं। ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने में परिवहन विभाग बेअसर नजर आ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया है। लेकिन रविवार को सड़कों पर नियम और अभियान बेपटरी नजर आया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहन गुजरते रहे। परिवहन विभाग या ट्रैफिक पुलिस की टीम ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बागपत-मेरठ मार्ग के अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी दिनभर यही हाल नजर आया। ओवरलोड वाहन यहां से गुजरते रहे। कई बार ओवरलोड वाहनों की वजह से हादसे हो चुके हैं। गन्ना लदे वाहन सबसे बड़ा खतरा बन रहे हैं। कई बार वाहन पलट जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। लेकिन परिवहन विभाग के अभियान का असर धरातल पर नजर नहीं आता।
विज्ञापन

138 लोगों ने गंवाई हादसों में जान
बागपत। हादसों की अलग-अलग वजह होती हैं। कहीं ओवरलोड के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलटने, दुर्घटना, गलत ओवरटेक या ओवरस्पीड के चलते हादसे होते हैं। साल 2019 में हादसों के 257 मामले सामने आए। इनमें 138 लोगों की मौत हो गई। यही नहीं 119 लोग गंभीर घायल हुए, इनमें भी कई लोगों की बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात कर्मियों को वीडियोग्राफी के निर्देश दिए गए हैं। - धीरेंद्र कुमार, टीएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed