{"_id":"6009c1bb8ebc3e319367ef7a","slug":"over-speed-of-vehicles-is-affecting-life-baghpat-news-mrt521611961","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी पर भारी पड़ रही वाहनों की ओवर स्पीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी पर भारी पड़ रही वाहनों की ओवर स्पीड
विज्ञापन
261 दुर्घटनाओं में हो चुकी 131 लोगों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ओवर स्पीड सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। जिले में वर्ष 2020 में दिसंबर माह तक 261 दुर्घटनाओं में 131 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 445 लोग घायल हो चुके है। जिले में उपसंभागीय विभाग की ओर से 278 चालान ओवर स्पीड के किए गए है।
वाहनों की ओवर स्पीड लोगों की मौत का कारण बन रही है। प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे है। जिले में 2020-21 में दिसंबर माह तक ओवर स्पीड में 261 दुर्घटनाएं हो चुकी है। इन दुर्घटनाओं में 445 लोग घायल हुए है जबकि 131 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 19 दुर्घटनाएं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुई है, जिनमें 27 लोग घायल हुए है और 52 लोगों की मौत हो चुकी है। उपसंभागीय विभाग की ओर से ओवर स्पीड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 278 चालान किए गए है।
---------------------
इंटरसेप्टर से नापी जाती है वाहन की स्पीड
बागपत। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि इंटरसेप्टर से वाहनों की स्पीड नापकर वाहनों के चालान किए जाते है। तीन बार ओवर स्पीड में चालान होने पर चालक का लाइसेंस व गाड़ी का परमिट कैंसिल करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह, नगर में निकाली बाइक रैली
फोटो - 7
बागपत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन डीएम राजकमल यादव ने किया। उपसंभागीय विभाग की ओर से बाइक रैली निकाली गई। डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कलक्ट्रेट से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए राष्ट्र वंदना चौक पर संपन्न हुई। इसके अलावा डीएम राज कमल यादव की अध्यक्षता में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण व एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। एसपी अभिषेक सिंह, सीएमओ डॉ आके टंडन, एनएचएआई परियोजना निदेशक संजय मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, अधिशासी अभियंता रविदत्त कुमार, एआरटीओ विभाष राजपूत, आरआई विनय कुमार मौजूद रहे।