{"_id":"61bf619859521713c5544fda","slug":"our-courtyard-our-child-s-talents-will-shine-baraut-news-mrt56970455","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारा आंगन, हमारे बच्चे से निखरेगी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारा आंगन, हमारे बच्चे से निखरेगी प्रतिभाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 दिसंबर को प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर होगा ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बच्चों की छिपी प्रतिभाएं निखारने के लिए जनपद में 21 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग ने तैयारियों शुरू कर दी है।
सीडीपीओ सारधा ने बताया कि ने बताया कि उत्सव में एक ब्लॉक पर करीब 150 लोग होंगे। यह कार्यशाला बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के विकास खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा संचालित की जाएगी। इसमें प्री-प्राइमरी शिक्षा संबंधित राष्ट्रीय नीति, बाल गतिविधि पुस्तिका और बाल मूल्यांकन कार्ड, सामुदायिक सहभागिता, लाइब्रेरी अवस्थापना आदि के बारे में कार्यशाला के दौरान रेडीनेस ट्रेनिंग लिए हुए शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र के बाद बीएसए ने सीडीपीओ, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एवं कार्यकत्रियों को इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है।