{"_id":"62a0dbfb9c2a77455d644d45","slug":"opposition-to-the-authority-team-that-arrived-to-seal-the-factory-baraut-news-mrt592088273","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में सील लगाने पहुंची प्राधिकरण टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में सील लगाने पहुंची प्राधिकरण टीम का विरोध
विज्ञापन
बड़का रोड पर फैक्ट्री में सील लगाने पहुंचे विकास प्राधिकरण व पुलिस कर्मियों से उलझते व्यापारी
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पहुंची पुलिस से उलझे व्यापारी, विरोध के चलते टीम बैरंग लौटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सराय रोड स्थित गंडासा फैक्टरी पर बुधवार को सील लगाने पहुंची प्राधिकरण की टीम का व्यापारियों ने विरोध किया। आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिए टीम सील लगाने पहुंच गई। विरोध के बाद टीम लौट गई।
सराय रोड पर बड़ौत नगर निवासी मुकेश जैन की गंडासा बनाने की फैक्टरी है। बुधवार को प्राधिकरण के एई अरविंद कुमार शर्मा, आरके जैन, जेई ऋषिपाल ओर तहसीलदार हर्ष चावला फैक्ट्री को सील करने पहुंचे। आरोप था कि फैक्टरी को बिना नक्शा पास कराए बनाया गया था। इस सूचना पर काफी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि बिना नोटिस जारी किए फैक्टरी को सील नहीं किया जा सकता है। व्यापारियों ने डीएम से वार्ता की। इसके बाद टीम नोटिस चस्पा कर लौट गई। एई अरविंद कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नोटिस चस्पा कर टीम लौट आई है। व्यापारी को नक्शा पास कराने का समय दिया है। अगर नक्शा पास नहीं कराया तो फैक्टरी को सील करा दिया जाएगा।