फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Open pole in raid, sauce was being prepared from banned mixture

Baghpat News: छापेमारी में खुली पोल, प्रतिबंधित मिश्रण से तैयार हो रही थी सॉस

Sat, 01 Jul 2023 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Open pole in raid, sauce was being prepared from banned mixture
-क्रिश फूड्स प्रतिष्ठान पर भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी सॉस कराई नष्ट
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
बड़ौत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार सुबह छपरौली रोड स्थित क्रिश फूड्स पर छापेमारी की। यहां पर काफी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी टमाटर सॉस मिली, जिसे नष्ट कराय गया। साथ ही नमूने लेकर जांच को भेजे गए।

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को मानवेंद्र सिंह सहायक खाद्य आयुक्त की टीम छपरौली रोड स्थित लक्ष्मीनगर में क्रिश फूड्स पर पहुंची। छापेमारी के दौरान वहां पर टोमेटो सॉस का निर्माण पैठे, अरारोट, प्रतिबंधित रंग मिलाकर किया जाना पाया गया। इसके सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही मौके पर एक्सपायर्ड 84 पैकेट अर्बन टॉप ग्रीन चिली सॉस, 60 पैकेट रेड चिली सॉस, 156 पैकेट म्योनोइस और 156 पैकेट सोया सॉस पाई गई, जिनको टीम ने तत्काल नष्ट कराया। मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि फर्म मालिक रामतीर्थ से लाइसेंस मांगे जाने पर वैध लाइसेंस नहीं दिखाया गया। इस पर फर्म को लाइसेंस जारी होने तक तत्काल बंद किए जाने के निर्देश दिए गए। बताया कि यह अभियान आगे की जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed