फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Only 20 percent students reached school

20 फीसदी छात्र-छात्राएं ही पहुंचे विद्यालय

Tue, 17 Aug 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Only 20 percent students reached school
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद सोमवार से विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। पहले दिन दस से 20 फीसदी छात्र-छात्राएं ही विद्यालय पहुंचे। यहां कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग के अतिरिक्त फर्स्ट एड की व्यवस्था कराई गई। विद्यालयों में मास्क अनिवार्य रहा। कक्षाओं में छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।
विज्ञापन

शासन द्वारा 16 अगस्त से कोरोना गाइडलाइन के साथ दो पालियों में नौवीं से 12 तक की कक्षाएं को संचालित करने का निर्देश है। सोमवार से विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ, मगर छात्रों की संख्या काफी कम रही। इससे पूर्व विद्यालयों में सैनिटाइजेशन कराया गया। विद्यालयों के गेट पर छात्रों के हाथ सैनिटाइज कराए और थर्मल स्कैनिंग की गई। उन्हें बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया। कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया। पहले दिन दोनों पालियों में 15 से 20 फीसदी छात्र विद्यालयों में पहुंचे।
विज्ञापन

अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामसेवक राम ने बताया कि छात्रों की संख्या काफी कम रही। नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 20 फीसदी छात्र-छात्राएं ही पहुंचे। इनके अतिरिक्त जनता हायर सेकेंडरी स्कूल पूठड़, आचार्य जयसागर कन्या इंटर कॉलेज में भी छात्रों की संख्या कम रही। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए पढ़ाई शुरू कराई। अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मूलचंद ने बताया कि करीब दस फीसदी छात्र की विद्यालय पहुंचे। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू कौशिक ने बताया कि सोमवार को लगभग 30 फीसदी छात्राएं विद्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरभराकर गिरा लिंटर
बालैनी। आदर्श भारतीय चंद्रलाल इंटर कॉलेज दत्तनगर में सोमवार को प्रधानाचार्य के कार्यालय का लिंटर भरभराकर गिर गया। जिसमें प्रधानाचार्य चंद्रकेश बाल-बाल बचे। उन्होंने बताया कि कार्यालय का दरवाजा खोलते ही लिंटर भरभराकर गिर गया। विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने लिंटर गिरने की बाबत डीएम व जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed