फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   On Rakshabandhan, women will get free travel facility on roadways

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, women will get free travel facility on roadways
- बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे, कर्मचारी नियुक्त किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बड़ौत डिपो में 70 निगम और 48 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। महिलाओं को सफर में परेशानी ना हो इसके लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कर्मचारी बसों की व्यवस्था कराएंगे।
शासन ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। यात्रा सुगम बनाने के लिए 21 अगस्त की मध्यरात्रि से 22 अगस्त की मध्य रात्रि तक सभी रूटों पर आधे घंटे पर रोडवेज बसों की उपलब्ध कराई जाएगी और यात्रा सुलभ बनाने के लिए बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे। जिले के सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। पर्व पर बसों में यात्रियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। पर्व पर बसों को सैनिटाइज कर मास्क की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

---
इन स्थानों पर नियुक्त किए कर्मचारी
पर्व पर महिलाओं का सफर सुगम बनाने के लिए रोडवेज निगम ने बड़ौत में बावली चुंगी के अलावा बागपत, लोनी मोड़ और शामली बस स्टैंड पर कर्मचारी नियुक्त कर दिए है। कर्मचारी यात्रियों की भीड़ होने पर बसों की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड गाइड लाइन का कराया जाएगा पालन
बसों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों को सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। सफर के दौरान मास्क की अनिवार्यता रहेगी। बसों में क्षमता के आधार पर यात्रियों को बैठाया जाएगा।

शासन ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा के आदेश दिए है। पर्व पर महिलाओं को यात्रा में परेशानी न हो इसके लिए कर्मचारी तैनात कर दिए है। संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों को मास्क की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा। - मुकेश कुमार अग्रवाल, कार्यवाहक एआरएम, बड़ौत डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed