{"_id":"68433c58290077a46503e388","slug":"on-nirjala-ekadashi-bhajan-kirtan-was-done-in-the-temple-and-bhandara-was-organized-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-132717-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निर्जला एकादशी पर मंदिर में भजन कीर्तन कर भंडारा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निर्जला एकादशी पर मंदिर में भजन कीर्तन कर भंडारा किया
विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर बागपत के बाबा जानकीदास मंदिर में भजन कीर्तन करती महिला श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : आईआईटी
बागपत। शहर के बाबा जानकीदास मंदिर में निर्जला एकादशी पर शुक्रवार को भजन कीर्तन हुआ। वहीं टटीरी के बाबा खाटू श्याम मंदिर में भजन कीर्तन करने के बाद प्रसाद का वितरण किया।
शहर के बाबा जानकी दास मंदिर में ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने विधि विधान से बाबा खाटू श्याम का श्रंगार कराया। इसके बाद वहां बाबा श्याम की पूजा अर्चना हुई और फिर भजन कीर्तन हुआ। महिलाओं ने बाबा श्याम के भजन प्रस्तुत किए और उनके भजनों पर नृत्य किया। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि एकादशी गृहस्थ में रहने वाले लोगों की है। एकादशी का महत्व शास्त्रों में विस्तार से लिखा गया है और शुक्रवार की एकादशी का व्रत करने से जन्म- जन्म के पाप से मुक्ति मिलती है। ठंडी वस्तुओं का दान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं।
उधर अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के बाबा खाटू श्याम मंदिर में पंडित अनिल शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई, जिसमें यजमान अंकुर शर्मा व नितिन मानव रहे। मंदिर में भजन कीर्तन में बाबा श्याम का गुणगान किया और उनके भजनों पर नृत्य किया। फिर वहां भंडारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रवीण गोयल, विनोद कुमार, मनीष गोयल, दीपक गोयल, हरिओम शर्मा, उमाकांत, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।