फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officials have besieged cane farmers in Lucknow

मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने लखनऊ में गन्ना अधिकारियों का घेराव किया

Sun, 16 Oct 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 16 Oct 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
Officials have besieged cane farmers in Lucknow
लखनऊ में गन्ना अधिकारियों का घेराव करते जिला बागपत के किसान। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने लखनऊ में शुक्रवार को गन्ना अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने गन्ना भुगताने कराने की मांग की। अधिकारी के आश्वासन देने के बाद घेराव समाप्त किया और चेतावनी दी  यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता राम कुमार पंवार के नेतृत्व में मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने लखनऊ में किसान गन्ना संस्थान का घेराव किया, लेकिन वहां गन्ना आयुक्त नहीं मिले। 
विज्ञापन

लखनऊ  से लौटने के बाद उन्होंने बताया गन्ना आयुक्त के न मिलने पर उन्होंने आयुक्त कार्यालय के पंचम तल पर पहुंचकर अपर संयुक्त          चीनी आयुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाई एस मलिक, संयुक्त गन्ना आयुक्त विश्वेस कनौदिया, उप गन्ना आयुक्त संजय गुप्ता और हरपाल सिंह का घेराव किया और उन्हें मांग पत्र दिया। इसमें मलकपुर मिल द्वारा पूरा गन्ना भुगतान मय ब्याज के दिलाने, मलकपुर मिल की नीलामी तत्काल कराने, मलकपुर मिल के क्षेत्र एवं गेट का गन्ना अन्य मिलों को आवंटित करने, 15 दिन में बकाया का भुगतान कराने, मिल चालू होने से पहले गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल से कम न हो आदि मांगे शामिल रही।


 किसान नेताअों ने बताया उक्त मांगों पर सभी अधिकारियों ने चीनी एवं गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी को अवगत कराने और सभी मांगे पूर्ण करने का आश्वासन देने के बाद घेराव समाप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed