फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers' sleep broke after Munnabhai was caught

बोर्ड परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़े जाने के बाद खुली अधिकारियों की नींद

Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Officers' sleep broke after Munnabhai was caught
केंद्र व्यवस्थापकों को ज्यादा सतर्कता बरतने और परीक्षार्थियों की फोटो लिस्ट से मिलान करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोर्ड परीक्षा में दो मुन्ना भाइयों के पकड़े जाने पर प्रशासन सख्त हो गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों को ज्यादा सतर्कता बरतने की हिदायत दी। वहीं, ऐसी घटनाएं रोकने के लिए परीक्षार्थियों की फोटो का लिस्ट से मिलान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिन छात्रों के फोटो में बदलवा किया गया है, उनकी छानबीन करने के भी निर्देश दिए।
यूपी बोर्ड परीक्षा में बीते शनिवार को जनता वैदिक इंटर कॉलेज में दो मुन्ना भाई पकड़े थे। दोनों मुन्ना भाई चेतना इंटर कॉलेज के दो छात्रों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। जांच के दौरान पता चला था कि चेतना इंटर कॉलेज की ओर से दोनों छात्रों की फोटो में त्रुटि होने के नाम पर फोटो बदल दिए गए थे। परीक्षा केंद्र की ओर से भी दोनों मुन्ना भाइयों की पड़ताल नहीं कराई गई और दोनों ने चार पेपर दे दिए। किसी अनजान व्यक्ति की शिकायत पर प्रशासन, केंद्र व्यवस्थापक व अन्य अधिकारियों ने पड़ताल की तो दोनों मुन्ना भाई पकड़ में आए। बोर्ड परीक्षा में दो मुन्ना भाई पकड़े जाने पर अधिकारियों की नींद टूटी है। अब केंद्र व्यवस्थापकों को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों का फोटो केंद्रों पर उपलब्ध चेकलिस्ट से मिलान करने और जिन परीक्षार्थियों के फोटो में बदलाव किया गया है, उनकी जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन -
केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की फोटो का चेकलिस्ट पर चस्पा फोटो से मिलान करने और जिन परीक्षार्थियों के फोटो में बदलाव किया है, ऐसे छात्रों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार का संदेह होने पर अधिकारियों को अवगत कराने के लिए कहा है।-रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

13 को होगी स्थगित की अंग्रेजी की परीक्षा
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 30 मार्च को दूसरी पाली में होने वाली इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी थी। अब यह परीक्षा 13 अप्रैल को सुबह की पाली में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed