फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officers no to Jayant Chaudhary's synthetic running track

Baghpat News: जयंत चौधरी के सिंथेटिक रनिंग ट्रैक को अफसरों की ना

Mon, 03 Apr 2023 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Officers no to Jayant Chaudhary's synthetic running track
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी के बड़ौत के जनता वैदिक काॅलेज के मैदान में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के प्रस्ताव को अफसरों ने नामंजूर कर दिया है, जबकि रेसलिंग कोर्ट के लिए 42 लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया है। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने रेसलिंग कोर्ट बनवाने पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य जयंत चौधरी की निधि में शासन से ढाई करोड़ रुपये की एक किस्त जारी की गई थी। जिससे जयंत चौधरी ने बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज के स्टेडियम में 42 लाख रुपये की लागत से रेसलिंग कोर्ट और तीन करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से कवर्ड सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाने का प्रस्ताव ग्राम्य विकास विभाग को भेजा था। अधिकारियों ने दोनों प्रस्तावों पर काम शुरू कर दिया। इनमें कवर्ड सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का बजट अधिक होने के कारण अधिकारी असमंजस में आ गए। जिन्होंने उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद कवर्ड सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। राज्य सभा सदस्य की निधि से जनता वैदिक काॅलेज के स्टेडियम में रेसलिंग कोर्ट बनाने के लिए 42 लाख रुपये बजट जारी कर दिया गया। जिसमें रेसलिंग कोर्ट की निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


-

वर्जन-राज्यसभा सदस्य की निधि की अभी पहली किस्त के ढाई करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। जिससे 42 लाख रुपये खर्च कर रेसलिंग कोर्ट बनाया जाएगा, जबकि कवर्ड सिंथेटिक रनिंग कोर्ट का बजट अधिक होने के कारण प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। - विद्यानाथ शुक्ल, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed