{"_id":"603fd2ac8ebc3ee97c56ff35","slug":"nutritional-kitchen-garden-will-improve-children-s-health-baghpat-news-mrt5280341138","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूट्रीशियन किचन गार्डन से सुधरेंगी बच्चों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूट्रीशियन किचन गार्डन से सुधरेंगी बच्चों की सेहत
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की सेहत सुधारने के लिए न्यूट्रीशिन किचन गार्डन शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। किचन गार्डन शुरू होने पर बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मिल में शुद्ध सब्जी उपलब्ध कराई जाएगी। न्यूट्रीशियन किचन के लिए जिले के 338 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया। जिला स्तर से प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजा जा चुका है।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि बच्चों की सेहत सुधारने के लिए विद्यालयों में न्यूट्रीशियन किचन गार्डन की तैयारी शुरू कर दी। जिले में 332 प्राथमिक, 62 उच्च प्राथमिक, 136 संविलियन, 23 सहायता प्राप्त व दो कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सहित 555 विद्यालय संचालित है। इनमें से 338 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किचन गार्डन स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी। शासन स्तर से प्रत्येक किचन गार्डन के पांच हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। किचन गार्डन विकसित होने पर विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन में ताजी और शुद्ध और हरी सब्जी उपलब्ध कराई जाएगी। किचन गार्डन तैयार करने के लिए शासन को बजट की मांग भेजी जा चुकी है। बजट का मिलते ही किचन गार्डन बनाने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
विद्यालयों में शुरू की सब्जी की खेती
बागपत। जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि बच्चों को शुद्ध व जाती सब्जी उपलब्ध कराने के लिए जिले के कुछ विद्यालयों में सब्जी की खेती शुरू कर दी। अन्य विद्यालयों में बजट मिलते ही किचन गार्डेन तैयार कराए जाएंगे।