फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now the Eastern Peripheral Expressway will be lit with electric lights

अब इलेक्ट्रिक लाइटों से जगमगाएगा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे

Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now the Eastern Peripheral Expressway will be lit with electric lights
बागपत :::: खेकड़ा में ईपीई पर सोलर लाइट के खंभे को हटाते एनएचएआई के कर्मचारी। - फोटो : KAHKRA
सोलर प्लेट और बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एनएचएआई ने शुरू की कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सोलर पोल हटवाकर इलेक्ट्रिक पोल लगवाने शुरू कर दिए हैं। यह कवायद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर सोलर लाइटों की चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शुरू की गई है। अब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे इलेक्ट्रिक लाइटों से जगमग होगा।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे देश का सबसे हाईटेक एक्सप्रेस वे हैं। एक्सप्रेस वे पर एनएचएआई ने पथ प्रकाश के लिए सोलर लाइटें लगवाई थी। सोलर लाइटों से रात भर एक्सप्रेस वे जगमग रहता था। कुछ दिनों तक एक्सप्रेस वे सोलर लाइटों से जगमगाता रहा। इसके बाद चोरों ने पोल के साथ लगी सोलर प्लेट और बैटरियां चोरी करनी शुरू कर दी। कुछ दिनों में ही चोरों ने एक्सप्रेस वे से सैकड़ों सोलर प्लेट और बैटरी चोरी कर डाली। इस कारण एक्सप्रेस वे के ज्यादातर हिस्से में रात में अंधेरा छाया रहने लगा। एनएचएआई के कर्मचारियों ने चोरी की घटनाओं के संबंध में संबंधित क्षेत्र की पुलिस को सूचना भी दी। लेकिन पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा सकी। इससे चोर गिरोह के हौसले और बुलंद हो गए।
विज्ञापन

एनएचएआई ने चोरी की घटनाओं से निपटने के लिए एक्सप्रेस वे से सोलर लाइटें हटवाकर उनके स्थान पर इलेक्ट्रिक लाइट लगवाने का काम शुरू करा दिया है। एनएचएआई के कर्मचारियों ने शनिवार को एक्सप्रेस वे से खेकड़ा क्षेत्र में जेसीबी से सोलर पोल हटवाए। अब सोलर पोल के स्थान पर इलेक्ट्रिक पोल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के ठेकेदार कमलेश कुमार और प्रदीप कुमार ने बताया कि खेकड़ा, बागपत क्षेत्र में सोलर प्लेट और बैटरी चोरी कर ली गई है। इस कारण एनएचएआई को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इसे देखते हुए एक्सप्रेस वे पर सोलर लाइट के स्थान पर इलेक्ट्रिक लाइटें लगवाने का निर्णय किया गया है। इलेक्ट्रिक लाइटों से एक्सप्रेस वे अब रात भर जगमग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed