फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now Baghpat will become a hot seat, there will be a gathering of VIP leaders

Baghpat: अब हॉट सीट बनेगी बागपत, वीआईपी नेताओं का लगेगा जमावड़ा, 26 अप्रैल को होना है मतदान

Sat, 20 Apr 2024 06:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2024 06:10 AM IST
सार

बागपत लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत के अलावा तमाम मंत्री भी रैली करने के साथ ही रोड शो करेंगे

विज्ञापन
Now Baghpat will become a hot seat, there will be a gathering of VIP leaders
जयंत चौधरी का बागपत में रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद हर किसी की नजर बागपत लोकसभा पर टिक गई है जो अब हॉट सीट बन गई है। यही कारण है कि बागपत लोकसभा क्षेत्र में अब वीआईपी नेताओं का कई दिन तक जमावड़ा रहेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत के अलावा तमाम मंत्री भी रैली करने के साथ ही रोड शो करेंगे। इनकी तैयारियों में पार्टियों के पदाधिकारी जुट गए हैं।

विज्ञापन


बागपत लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। सभी पार्टियों के नेताओं ने प्रचार में अभी तक उन सीटों पर जोर लगाया था, जहां पहले चरण में मतदान हुआ है। अब वहां मतदान सम्पन्न होने के बाद बागपत चुनावी गतिविधियों का केंद्र बना रहेगा, जहां अगले चार पांच दिनों तक वीआईपी नेताओं का जमावड़ा रहेगा।

विज्ञापन

बागपत लोकसभा के लिए 21 अप्रैल को मुरादनगर में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली होगी, जिसमें यहां से काफी संख्या में लोग जाएंगे। बसपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल ने बताया कि सैंकड़ों बसों को रैली में जाने के लिए लगाया गया है।

उसी दिन बागपत में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शक्ति रथ यात्रा निकालेंगे। रालोद के मीडिया प्रभारी राजू सिरसली ने बताया कि चौगामा क्षेत्र से शुरू होकर रथ यात्रा ढिकौली में समाप्त होगी। इसके अलावा 23 अप्रैल को बड़ौत में सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे और उनके साथ रैली में चौधरी जयंत सिंह व चारू चौधरी रहेंगी।

सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल को बागपत लोकसभा के खिवाई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली होगी। इनमें अलावा भी बीच में कई मंत्री यहां गठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed