फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now Aurangzeb is creating so much chaos, he would have created havoc if he was alive: Prachi

अब इतना बवाल करा रहा औरंगजेब, जिंदा रहकर कोहराम मचाया होगा : प्राची

Tue, 25 Mar 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 25 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now Aurangzeb is creating so much chaos, he would have created havoc if he was alive: Prachi
बड़ौत के शहीद स्थल पर पत्रकारों से वार्ता करती साध्वी प्राची। संवाद - फोटो : संवाद
बागपत। बड़ौत के शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि औरंगजेब दुष्कर्मी और आतंकी था। औरंगजेब कब्र के अंदर रहकर देश में इतना बवाल करा रहा है तो उसने जिंदा रहते हुए कितना कोहराम मचाया होगा। इसके बारे में पूरा विश्व जानता है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र उखाड़ी जानी चाहिए।
विज्ञापन

साध्वी प्राची ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश की आजादी के बाद सत्ता में रहे राजनीतिक दलों ने औरंगजेब की कब्र के ताबूत को सजाकर रखा। इससे ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की मानसिकता उजागर होती हैं। चुनाव में आम आदमी पार्टी की भी क्या स्थिति रही, उसके बारे में पूरा देश जानता है। अब आम आदमी पार्टी के नेता मुगलों और अंग्रेजों की निशानी के विरोध का दिखावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन लोगों को मुगलों-अंग्रेजों से नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परेशानी है। इसलिए ही विदेशों में जाकर भी भारत का विरोध करते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि योगी की परिभाषा के बारे में भोगी व्यक्ति कभी नहीं जान सकते। कांग्रेस और सपा को भगवा से एलर्जी है तो भगवा रूप में आने वाले सूर्यदेव भगवान के दर्शन करने भी बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed