फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice to the company laying the gas pipeline for uprooting the streets, there will be an FIR for not getting it repaired

गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी को गलियां उखाड़ने पर नोटिस

Mon, 14 Feb 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Notice to the company laying the gas pipeline for uprooting the streets, there will be an FIR for not getting it repaired
बागपत में गैस पाइप लाइन के लिए किया गया गड्ढा - फोटो : BAGHPAT
- गैस पाइप लाइन बिछा रही कंपनी ने सभी रास्तों व गलियों में इंटरलॉकिंग उखाड़कर छोड़ी, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

- नगर पालिका ईओ ने कंपनी को नोटिस जारी करके कहा, जहां लाइन बिछ चुकी, पहले वह गलियां ठीक कराएं
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी को गलियां उखाड़कर छोड़ने पर नगर पालिका ने नोटिस जारी कर दिया है। कंपनी को साफ कहा गया है कि वह पहले उन रास्तों को ठीक कराएं, जहां लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद ही आगे कार्य कराया जाए। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कंपनी रास्ते व गलियां ठीक नहीं कराती है तो उसपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

बागपत में गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी ने बुरे हालात कर दिए है। करीब 93 से ज्यादा जगहों पर रास्तों व गलियों में इंटरलॉकिंग उखाड़कर छोड़ दी गई है। इस तरह कोई भी रास्ता व गली ऐसी नहीं है, जहां इंटरलॉकिंग उखड़ी हुई नहीं हो। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह समस्या पिछले कई महीने से बनी हुई है, लेकिन पालिका अधिकारी उसको दूर नहीं कर रहे है। हालात यह है कि लोग अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए नगर पालिका में जाने पर कोई सुनने वाला नहीं था। अब अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तो नगर पालिका अधिकारी हरकत में आए। नगर पालिका के ईओ ललित आर्य ने बताया कि गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वह पहले उन जगहों पर रास्तों व गलियों को ठीक कराएं, जहां काम पूरा होने पर भी उनको उखड़ा हुआ छोड़ दिया गया है। ऐसा जल्द ही नहीं कराया गया तो कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed