फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice issued to 17 hospitals for not providing cashless medical treatment facility

Baghpat News: कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा नहीं देने वाले 17 अस्पतालों को नोटिस

Sat, 15 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 15 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 17 hospitals for not providing cashless medical treatment facility
बागपत। जिले में पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत राज्य कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी वजह कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। शासन में शिकायत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 17 अस्पतालों को नोटिस भेजकर मरीजों को कैशलेस योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना का संचालन कर रखा है। योजना को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से भी संबंद्ध कर रखा है, लेकिन जिले में कई अस्पताल में कर्मचारियों को योजना का लाभ तक नहीं मिल रहा है। लाभ नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने इसकी शिकायत शासन से कर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन

बागपत के अलावा प्रदेश के कई जिलों से शिकायत आने के बाद अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ़ पूजा यादव ने सभी डीएम, सीडीओ व सीएमओ को पत्र लिखकर कर्मचारियों को योजना का लाभ दिलाने के आदेश दिए। इसके बाद सीएमओ डॉ़ तीरथलाल ने संबंधित 17 अस्पताल संचालकों को नोटिस भेजकर योजना का लाभ देने के आदेश दिए। साथ ही शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed