फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Not a single test of drinking water was done even after spending 52 lakhs

52 लाख खर्च करके छह महीने में पानी की एक भी जांच नहीं कर सके

Tue, 10 May 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Not a single test of drinking water was done even after spending 52 lakhs
बागपत। पानी की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए छह महीने पहले करीब 52 लाख रुपये की एफटी (फील्ड टेस्ट) किट बांटी गईं। इसके बाद से पानी की एक भी जांच नहीं हो सकी। जल जीवन मिशन के तहत 244 ग्राम पंचायतों में पांच-पांच महिलाओं को यह किट दी गई थीं। अब अधिकारियों ने एक भी जांच रिपोर्ट नहीं आने पर जवाब-तलब करने की तैयार कर ली है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। जिसमें वर्ष 2024 तक सभी के पास शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके तहत बागपत में 70 ग्राम पंचायतों में वाटर हेडटैंक पर कार्य जारी है। इनके अतिरिक्त ग्रामीण इलाकों में हैंडपंपों के पानी की जांच के लिए लखनऊ से एफटी किट भेजी गई थी जो 244 ग्राम पंचायतों की पांच-पांच महिलाओं को छह महीने पहले वितरित की गई थीं। जिसमें महिलाओं को पानी की जांच करने का तरीका और उसकी ऑनलाइन रिपोर्ट जल जीवन मिशन के तहत अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया था। आज तक उन किट से एक भी जगह पानी की जांच नहीं की गई और न रिपोर्ट जल जीवन मिशन की साइट पर अपलोड की गई। (संवाद)
विज्ञापन

एक किट की कीमत करीब 4300 रुपये
जल जीवन मिशन के तहत महिलाओं को बांटी गई एफटी किट की कीमत करीब 4300 रुपये है। यहां 1220 किट बांटी गई थीड्ड और इस तरह से करीब 52 लाख रुपये की किट बांटी गईं। उनमें एक किट से 100 सैंपलों की जांच कराने की व्यवस्था है। इसके लिए सभी ब्लाक में प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
55 ग्राम पंचायतों का भूजल है दूषित
जिले में हिंडन व कृष्णा नदी किनारे बसे 55 गांवों का भूजल पहले ही दूषित है। जहां एनजीटी की सख्ती के बाद शुद्ध पेयजल के लिए पानी की टंकियों की व्यवस्था कराई गई थी। उन गांवों तक से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
--
इनको बांटी गई थीं एफटी किट
गांव में ही पानी की जांच करने के लिए फील्ड टेस्ट किट एक गांव की पांच महिला को वितरित की गईं। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की सखी या फिर जल संरक्षी को प्राथमिकता दी गई थी।

--
मुख्यालय से भेजी गई एफटी किट छह माह पहले वितरित करा दी गई थीं। जिसमें अभी तक एक भी रिपोर्ट साइट पर अपलोड नहीं की गई। एफटी किट लेने वाली महिलाओं से जवाब मांगा जाएगा। नियमित रूप से पानी की जांच करने और रिपोर्ट अपलोड करने के लिए कहा जाएगा।-अविनाश गुप्ता, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed