फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nomination papers of 19 claimants canceled in the election of cooperatives

Baghpat News: सहकारी समितियों के चुनाव में 19 दावेदारों के नामांकन पत्र निरस्त

Thu, 16 Mar 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers of 19 claimants canceled in the election of cooperatives
बागपत। जिले में 60 सहकारी व वेतन भोगी समितियों के 540 सदस्यों के पदों के लिए जमा हुए 770 नामांकन पत्रों में 19 नामांकन पत्र निरस्त हो गए है। इस तरह इन दावेदारों को बड़ा झटका लगा है। वह नाम वापसी की तारीख से पहले ही चुनावी मैदान से बाहर हो गए। इसके अलावा 351 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 36 प्राथमिक कृषक सेवा सहकारी ऋण समिति, दो मत्स्य पालन सहकारी समिति, 21 वेतन भोगी सहकारी समिति, एक रेशम सहकारी समिति संचालित है। इन समितियों में 78 हजार 569 मतदाता पंजीकृत है। सहकारी समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार को सभी समितियों पर नामांकन पत्र जमा किए गए। कृषक सेवा सहकारी समितियों व वेतनभोगी समितियों पर 770 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। जिसमें 180 पदों पर दो से अधिक नामांकन पत्र जमा किए गए। जबकि 350 पदों पर एक-एक नामांकन पत्र जमा किया गया था। जबकि दस पदों पर नामांकन नहीं किया गया। बुधवार को सभी समितियों पर जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच कराई गई। जिसमें कृषक सेवा सहकारी समितियों पर जमा किए गए 18 व वेतनभोगी समितियों पर एक नामांकन निरस्त किए गए। जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी मोहसीन जमील ने बताया कि जांच में 19 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 18 मार्च को मतदान कराकर उसी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

नाम वापसी कराने के लिए की मान मनौव्वल
नामांकन पत्र वापसी के लिए दावेदारों की हुई मान मनोव्वल कृषक सहकारी समितियों के चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के दावेदार मैदान में है तो बृहस्पतिवार को होने वाली नाम वापसी के लिए बुधवार को दावेदारों का मान मनौव्वल भी हुई। प्रतिद्वंदी दावेदारों ने नामांकन वापसी के लिए खूब प्रयास किए। देर रात तक रूठों को मनाने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed