{"_id":"5f24616e8ebc3e63980ae76e","slug":"nodal-officer-reached-pali-learned-to-apply-mask-baghpat-news-mrt4940653106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली पहुंचे नोडल अधिकारी, मास्क लगाने की दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली पहुंचे नोडल अधिकारी, मास्क लगाने की दी सीख
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के महनवा गांव में निरीक्षण करते नोडल अधिकारी व प्रभारी सीडीओ हूबलाल सिंह तथा ?
- फोटो : BAGHPAT
- ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोविड-19 के लिए जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए ऊर्जा सचिव एम देवराज ने पाली गांव में डोर टू डोर अभियान का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खांसी, बलगम, बुखार, कैंसर के मरीजों की जानकारी ली तथा घरों के बाहर स्टीकर देखे। निरीक्षण के दौरान गांव में 13 लोग संदिग्ध मिले। नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों से जागरूकता बरतने और टीम से पूरी मेहनत के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को नोडल अधिकारी गांव में पहुंचे तो उन्हें राजकुमार सैनिटाइजेशन करता मिला। किसान गजे सिंह से पूछे जाने पर कि कौन सी बीमारी का संक्रमण फैल रहा है, किसान ने कोरोना वायरस बताया। बचाव के बारे में पूछे जाने पर किसान ने घर से कम से कम बाहर निकलना है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुंह पर मास्क, गमछा लगाना और हाथों को सैनिटाइजेशन करना बताया।
नोडल अधिकारी ने महिला स्नेहा से डोर टू डोर अभियान की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पानी बर्बाद न करने के लिए प्रेरित किया। सीएचसी अधीक्षक बागपत डॉ. विभाष राजपूत ने बताया डोर टू डोर अभियान के अंतर्गत गांव के 546 घरों के 3008 लोगों का सर्वे किया गया था। गांव में 13 व्यक्ति संदिग्ध मिले हैं, जो हृदय रोग, कैंसर, बुखार, शुगर पीड़ित हैं। गांव में एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। गांव के लोग कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन कर रहे हैं। डीएम शकुंतला गौतम, सीडीओ हुबलाल, एसडीएम राम नयन, सीएमओ डा. आरके टंडन, एसीएमओ डॉ. भुजवीर, तहसीलदार प्रसून कश्यप, खंड विकास अधिकारी स्मृति अवस्थी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत रहे।