फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No objection certificate will have to be given for the arrangements at the examination centers

Baghpat News: परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का देना होगा अनापत्ति प्रमाणपत्र

Wed, 14 Dec 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
No objection certificate will have to be given for the arrangements at the examination centers
बागपत यमुना इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक में भाग लेते प्रधानाचार्य - फोटो : BAGHPAT
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कर कार्यालय में अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों की बैठक में परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकॉर्डर और डीवीआर, राउटर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में इस बार 31 हजार 669 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत है। परीक्षा को लेकर परिषद की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। परिषद की ओर से 54 बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची छात्र आवंटन सहित जारी कर दी है।
विज्ञापन

परिषद की ओर से जारी की गई सूची में आठ राजकीय विद्यालय, 44 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और दो वित्तविहीन विद्यालयों को शामिल किया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा में परीक्षा केंद्रों के प्रवेश व प्रत्येक कक्ष में दोनों और वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा एवं रिकार्डिंग के लिए डीवीआर लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने और वेबकास्टिंग द्वारा मॉनिटरिंग करने के लिए वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर के साथ राउटर लगवाना भी अनिवार्य है। परीक्षा में कोई व्यवधान न हो इसके लिए विद्यालयों में हाईस्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने के निर्देश दिए।

परीक्षा से पूर्व केंद्र के प्रधानाचार्यों को व्यवस्थाएं पूर्ण करने का प्रमाणपत्र कार्यालय में जमा करना होगा। बैठक में परीक्षा प्रभारी गंगा दास गौतम, रेखा सिंह, मुकेश राज शर्मा, सुशील चौधरी, अंतरिक्ष कुमार, रामनिवास, डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. प्रीति शर्मा, सत्यबीर सिंह, तेजबीर सिंह यादव, गीता शर्मा सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed