फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NHM workers strike begins, patients face problems

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल शुरू, मरीजों को हुई परेशानी

Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
NHM workers strike begins, patients face problems
बागपत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BAGHPAT
सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण समेत अन्य मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण, ओपीडी और लैब के कार्य प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एनएचएम कर्मियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को कार्य बहिष्कार हड़ताल की। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। कर्मचारियों की हड़ताल से कोरोनारोधी टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण, ओपीडी और लैब के कार्य प्रभावित हुए। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल में इमरजेंसी व नियमित चिकित्सकों ने लोगों का उपचार किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने नियमितीकरण व स्थाईकरण करने, खाली पदों का सृजन करने, वेतन पॉलिसी एवं वेतन विसंगति को दूर कर एक समान वेतन देने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण करन, आउटसोर्स नीति के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मियों को समय से वेतन दिलाने, आयुषमान योजना के तहत कर्मचारियों को बीमा का लाभ प्रदान करने, आशा का मानदेय निर्धारित करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएमओ डॉ दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही मांगे पूरी करने की मांग की। मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। हड़ताल से बुधवार को जिले में कोरोना टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण, ओपीडी और लैब के कार्य प्रभावित रहे। अस्पतालों में आने वाले मरीजों के लिए इमरजेंसी में उपचार दिया गया। इस मौके पर अंकित, विनीत, मनीष पांडेय, ललित सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed