फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NHAI provided videography for threat of highway damage

हाईवे क्षतिग्रस्त होने का खतरा, एनएचएआई ने कराई वीडियोग्राफी

Thu, 09 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
NHAI provided videography for threat of highway damage
सिसाना गांव में हाईवे पर भरे नाले के पानी की विडियो बनाते एनएचएआई के अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव में जलभराव से मुश्किलें खड़ी हो रही है। जलनिकासी नहीं होने के कारण गांव का पानी हाईवे पर एकत्र हो गया है। इससे हाईवे का टुकड़ा क्षतिग्रस्त होने का खतरा बन गया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर ली है। बृहस्पतिवार को एनएचएआई ने हाईवे पर जलभराव की वीडियोग्राफी तैयार की। डीएम शकुंतला गौतम को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं ग्रामीण
- ग्रामीण मुकेश का कहना है कि पूरे गांव का गंदा पानी उनके घरों के सामने भर गया है। मोहल्ले के लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
- ग्रामीण भोपाल सिंह का कहना है कि जलनिकासी नहीं होने के कारण बरसात में बीमारी फैलने का खतरा है। कोरोना काल में पहले से ही लोग परेशान हैं। समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

- रघबीरी का कहना है कि गंदा पानी होने के कारण लोगों के पैरों में एलर्जी होनी शुरू हो गई है। बदबू से लोगों का जीना मुहाल है।
- रमेश का कहना है कि गंदगी होने के कारण मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक रोग होने का खतरा है। ग्रामीणों ने उनकी समस्या का समाधान कराने के लिए शीघ्र निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए हो गया जलभराव
बागपत। ग्रामीणों का दावा है कि हाईवे निर्माण से पहले नाले का पानी खेतों से होकर यमुना नदी तक जाता था। मगर, हाईवे का निर्माण होने के बाद खेत मालिकों ने पानी रोक दिया है। इस कारण हाईवे पर जलभराव हो गया है।
जलनिकासी का करेंगे इंतजाम
एसडीएम सदर रामनयन सिंह का कहना है कि जलनिकासी का पर्याप्त इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed